क्रिकेट सट्टा मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कोलकाता की होटल से बड़े सट्टेबाज पकड़ाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के एक होटल में छापा मारते हुए 5 नामी क्रिकेट सटोरी को पकड़ा है। आरोपियों पास से पुलिस ने 36 हजार नगद के अलावा लाखों की संपत्ति जब्त की है। ये सभी सटोरी होटल से ही कई राज्यों में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा था।

पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने गांजा चौक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था। आरोपियों से एक नग मोबाईल के अलावा नगदी रकम 1 लाख 20 हजार जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। इस मामले के धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे। कोतवाली पुलिस इन फरार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। जिसके बाद न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।

इसी प्रकार 22 अप्रैल को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाईल के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खेला रहे अंकित बानी एवं भरत कुमार को पकड़ा गया था, पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथीगण साहबाज, मजहर, फारख, मन्नू, एजाज अहमद, धमेद्र शर्मा, मोनू भूटानी, अमित अग्रवाल के साथ मिलकर एक चौनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाईल में लिंक के माध्यम से दाव लगाकर आनलाईन सट्टा खिलाने के संबंध में बताया गया। जिसके बाद चक्रधर नगर थाना में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत गिरफ्तार दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था। आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

कोलकाता से चल रहा था नेटवर्क

आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच आरोपियों के द्वारा कोलकाता से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क संचालन करने की जानकारी मिली। जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा।

एक माह में लगा करोड़ो का दांव

आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 36 हजार नगद, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है। आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें