दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य किया जाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर – 19 मार्च 2026

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा | इस कारण गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर 20 दिनों तक गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।

 

इस कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर मंडल से चलने/गुजरने वाली गोंडवाना, छत्तीसगढ़, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सहित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा |

*विवरण निम्नानुसार है -*

 

*रद्द की गई गाड़ियाँ -:*

 

👉 दिनांक 04 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी |

👉 दिनांक 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी |

 

*गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ियाँ -:*

 

👉 दिनांक 04अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग में समाप्त होगी एवं दुर्ग – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारम्भ होगी एवं गोंदिया – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

 

रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें