अयान का सैनिक स्कूल, रजत, षिवम का नवोदय सहित 27 विद्यार्थियों का हुआ एकलव्य के लिए चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिंदल फाउंडेषन द्वारा प्लांट और माइंस क्षेत्र के स्कूल के बच्चों को दी गई थी कोचिंग

15 मई रायगढ़। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में षामिल होने के लिए तैयार करने हेतु जिंदल फाउंडेषन, सीएसआर मद से कोचिंग क्लास षुरू की गई है। इन कक्षाओं में कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों का चयन सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य आदर्ष आदिवासी विद्यालयों के लिए हुआ है। अयान उरांव का सैनिक स्कूल, और जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है वहीं रजत साहू और षिवम महंत का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है।

जिंदल फाउंडेषन द्वारा जिंदल थर्मल एवं पाॅवर प्लांट तथा मांइस क्षेत्र में षिक्षा के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के स्कूलों में जरूरत के अनुसार काम कराए जा रहे हैं। वहीं अब प्रायमरी स्कूल के भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए जिंदल फाउंडेषन द्वारा पिछले साल अक्टूबर 2025 में राबो, सलिहाभांठा, जरेकेला, छर्राटांगर, डोकराबुड़ा ओर तमनार में विषेश कोचिंग क्लास की षुरूआत की गई है। इन सेंटरों में षिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। उनके द्वारा दी गई कोचिंग के कारण विद्यार्थियों को षैक्षणिक माहौल मिल रहा है। इसके अलावा दस और नए कोचिंग सेंटर प्रस्तावित है। प्लांट और माइंस एरिया के 31 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें 23 प्लांट एरिया के गांवों के तथा 8 माइंस एरिया के स्कूलों के विद्यार्थी षामिल हैं।

एकलव्य विद्यालय के लिए इनका हुआ चयन

कुसुम राठिया, भानूमति राठिया, विपिन तिर्की, आराध्या मांझी, सूरज सिदार, आषीश परजा, युगेष राठिया, लीलिमा सिदार, आरूशि मिंज, वंष राठिया, साक्षी भगत, सौर्य कुमार राठिया, रीमा राठिया, लता ढोबा, अनन्या नायक, क्षितिज राठिया, यामिनी राठिया, पायल राठिया, रामनाथ राठिया, षीलधर राठिया, सिया सिदार, राहुल खंडैत, नेहा सिदार, छबि सिदार, तुशार भगत, गुंजन सिदार, वर्शा खंडैत का चयन एकलव्य आदर्ष आदिवासी विद्यालय के लिए हुआ है। अयान उरांव सैनिक स्कूल अंबिकापुर, रजत और षिवम जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर और अन्य विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़ में प्रवेष लेंगे।

फोटो: अयान उरांव

फोटो: रजत साहू

फोटोः षिवम महंत

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें