तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान” के चौथे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस 28 दिवसीय कार्यशाला में आसपास के 13 ग्रामों से चयनित 40 बालिकाएं भाग ले रही हैं।

 

समारोह की शुरुआत एनटीपीसी गीत और पारंपरिक द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसके पश्चात बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके पश्चात उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभावित ग्राम रायकेरा कि सुश्री चांदनी साहू, छात्रा बीटेक (माइनिंग) को 90,000 रुपए कि उत्कर्ष छात्रवृत्ति भी प्रदान कि गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तलईपल्ली परियोजना न केवल देश को ऊर्जा देती है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति भी पूरी तरह सजग है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का पूर्ण लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा, “अगले 28 दिनों में हम न केवल उन्हें शिक्षित करेंगे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करेंगे।”

 

कार्यक्रम में श्री एसडी निषाद, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, घरघोड़ा ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटिड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता की अलख जगाने में सहायक होती हैं। उन्होंने पूरी परियोजना टीम को धन्यवाद भी दिया।

 

तिलोत्तमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह एवं अन्य सदस्याओं ने बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि समिति बालिकाओं की देखभाल और कल्याण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।

 

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याएं, परियोजना के अधिकारीगण, मानव संरचना एजेंसी के सदस्य, ग्रामवासी एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें