रेगांव की महिलाओं को जिंदल फाउंडेषन द्वारा दिया जाएगा सिलाई का प्रषिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 मई रायगढ़। ग्राम पंचायत रेगांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु जिंदल फाउंडेषन द्वारा स्वावलंबर परियोजना अंतर्गत सिलाई का प्रषिक्षण दिया जाएगा। इसकी षुरूआत हो गई है।

ग््राम पंचायत रेगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रूप हेड सीएसआर ऋशिकेष षर्मा ने कहा कि सिलाई प्रषिक्षण के तीन माह प्रषिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए अवसर है, इस प्रषिक्षण से महिलाओं में हुनर विकसित होगा।। यह हुनर जीवन भर काम आएगा। उन्होंने कहा कि हर महिला को थोड़ी बहुत सिलाई का काम तो आना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े बिजनेसमैन भी काम की षुरूआत छोटे काम से करते हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर से जुड़कर आय अर्जित करने के लिए द्वार खुलेगा। श्री षर्मा ने कहा कि गांव में बुटिक का संचालन भी महिलाएं ही करतीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रषिक्षण लेने वाली महिलाओं को रोज ही सेंटर में आना होगा। प्रषिक्षण के बाद तय होगा कि कौन महिला आगे जाएंगी। जीएम एएचपी सचिन पटनायक ने कहा कि जिंदल कंपनी द्वारा प्रभावित गांवों की सीएसआर टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। ग्राम पंचायत रेगांव की सरपंच साविऋी भगत ने कहा कि महिलाएं सिलाई सीखने का प्रयास करें, ताकि भविश्य में कुछ आय अर्जित कर अपनी आजीविका चला सकें। पूर्व सरपंच अनिषा पैकरा ने सीएसआर की योजना को महिलाओं के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि गांव की महिलाएं चुल्हा, चैका से बाहर निकल कर काम करना सीखें। सिलाई का काम सीखेंगी तो आय का जरिया बनेगा। प्रषिक्षक रष्मि ने प्रषिक्षण की जानकारी दी।

त्ीन माह का प्रषिक्षण पूरा होने के बाद दिया जाएगा एडवांस प्रषिक्षण

मैनेजर सीएसआर षीतल पटेल ने प्रषिक्षण की जानकारी देते हुुए बताया कि तीन माह के बेसकि प्रषिक्षण के बाद अच्छा करने वाली महिलाओं को एडवांस प्रषिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पूरी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अमित चैधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

फोटो 1ः कार्यक्रम को संबोधित करते एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रूप हेड सीएसआर

फोटो 2ः कार्यक्रम में उपस्थित गांव की महिलाएं

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें