रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, हाइवे पर लगा लंबा जाम, आगके कारण शोरूम खाली कराए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घने धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी गोदाम में आग लगी है, उसके ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम स्थित है। आग लगातार फैलती देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई शोरूम और दुकानों को तुरंत खाली करा दिया। मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावहता के सामने शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NTPC Lara और Jindal Steel & Power से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक है कि पूरे इलाके में धुआं ही धुआं फैल गया है। प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने में जुटा हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और किसी बड़े नुकसान की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

*हाइवे हुआ जाम*

रायगढ़ रायपुर मार्ग के इस नेशनल हाईवे पर स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी आग से भारी अफरा तफरी मच गई है, आग बुझाने की मशक्कत के लिये सड़क पर पुलिस बल लगाया गया है और आसपास के लोगों को भी वंहा से दूर करने के लिए टीम लगी हुई है। बढ़ती आग बुझाने की तमाम कोशिश असफल साबित हो रही है।

*हीरो हौंडा शो रूम तक पहुंची आग*

कबाड़ी गोदाम में लगी आग लगातार फैलने से बगल में स्थित हीरो होंडा शो रूम तक आग पहुंचने पर शो रूम के अंदर रखी नई मोटर साईकलों का को हटाया जा रहा है और आग बुझाने में लगी टीम जल्दी से जल्दी इस शो रूम को खाली करने के लिए अलग से सहायता मांग रही है। अब तक कई लाख का कबाड़ और समान बुरी तरह जल चुके हैं

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें