तपती गर्मी में मंत्री गाँव-गाँव, कांग्रेस नेता AC में’ — मधुलता पटेल बोलीं, ‘यही है सुशासन और कुशासन का फर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रायगढ़:- जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पाण्डेय द्वारा ‘सुशासन तिहार’ को सरकारी प्रचार बताने पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस की हालत बदहाल हो गई है, क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख का साधन थी, जबकि भाजपा के लिए सत्ता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने का माध्यम है । महिला नेत्री मधुलता पटेल ने कहा इस 45 डिग्री की तपती गर्मी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर मंत्री ओपी चौधरी, विधायक, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चौपाल लगा रहे हैं, आवेदन ले रहे हैं, मौके पर समाधान कर रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता वातानुकूलित कमरों में बैठकर अखबारी विज्ञप्ति और सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखा रहे हैं।आम जनता यह फर्क महसूस कर सकती है कि कांग्रेस विपक्ष में केवल छाती पिटती है और सत्ता पाते ही आम जनता से दूर हो जाती है। विपक्ष के दौरान भाजपा की भूमिका का स्मरण कराते हुए मधुलता पटेल ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में जब भाजपा विपक्ष में थी, तब भी सड़क पर थी। पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने पांच बार FIR दर्ज कराई. उनके बेटे-बेटी तक को निशाना बनाया गया, ताकि उनका मनोबल तोड़ा जा सके. लेकिन वे हर बार कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर डटे रहे और जनता उनके साथ खड़ी मिली। यही वजह से है कि ना केवल रायगढ़ से कांग्रेस को करारी हार मिली बल्कि प्रदेश में भूपेश सरकार के कुशासन का अंत हो सका।

सड़कों की दुर्दशा को लेकर घरघोड़ा से लेकर रायगढ़ तक निकली पदयात्रा का जिक्र करते हुए मधुलता पटेल ने कहा,

10 हजार लोगों के साथ ओपी चौधरी पैदल चले और जमीन में सोए। दो दिवसीय पदयात्रा में तत्कालीन प्रदेश महामंत्री और आज के वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर सोए थे. 10 हजार लोगों का हुजूम सड़कों की बदहाली के खिलाफ उमड़ा था. तब कांग्रेस सरकार AC में बैठकर दमन कर रही थी. आज वही ओपी चौधरी मंत्री बनकर गाँव-गाँव चौपाल लगा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है जो भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जनता को प्रेरित करता है।

 

*‘सुशासन तिहार प्रचार नहीं, समाधान का त्यौहार’*

रिंकी पाण्डेय के आरोपों को खारिज करते हुए मधुलता पटेल ने कहा, सुशासन तिहार सरकारी प्रचार नहीं, समाधान का त्यौहार है. महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने ₹1000 आ रहा है. PM आवास से लाखों गरीबों को पक्का मकान मिला. नल-जल योजना से घर-घर पानी पहुँच रहा है. कांग्रेस को ये दिखता नहीं क्योंकि 5 साल इन्होंने सिर्फ कमीशन और शराब बेची।

 

*‘जनता सब जानती है’*

उन्होंने कहा कि कांकेर में सरपंचों के इस्तीफे का हवाला देने वाली कांग्रेस बताए कि 5 साल में उसने पंचायतों को एक रुपया क्यों नहीं दिया? आज भाजपा सरकार पंचायतों को सीधे फंड दे रही है, इसलिए कांग्रेस बौखला गई है।

सत्ता और विपक्ष के लिए भाजपा कांग्रेस की राजनीति का फर्क समझाते हुए मधुलता पटेल ने कहा साय सरकार के दौरान मंत्री-विधायक 45°C में गांव-गांव चौपाल लगा रहे और कांग्रेस के नेता AC कमरे में बैठकर प्रेस नोट जारी कर रहे।विपक्ष के दौरान भाजपा नेताओं ने FIR झेलकर भी सड़क पर संघर्ष सत्ता में रहते हुए दमन और भ्रष्टाचार का विरोध किया।ओपी चौधरी जमीन पर सोकर 10 हजार लोगों के साथ पदयात्रा किए वही सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस उनकी मांग को सुनने की बजाय योजनाओं में कमीशनखोरी करती रही। वही भाजपा के लिए सत्ता अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुँचाना है और कांग्रेस के लिए लक्ष्य सत्ता को सुख का साधन बनाना है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें