छत्तीसगढ़ के कटघोरा जंगल में 15 हाथियों की जलक्रीड़ा का मनमोहक दृश्य, वन विभाग ने जारी की सतर्कता की अपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत सलिहाभाठा वन क्षेत्र में करीब 15 हाथियों के दल की जलक्रीड़ा और मस्ती का मनमोहक दृश्य सामने आया है। इस दल में नर, मादा और शावक हाथी शामिल हैं, जो जंगल के बीच पानी में खेलते और अपने ऊपर मिट्टी उड़ाते हुए नजर आए। यह दुर्लभ नजारा वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

वन विभाग के अनुसार, कटघोरा वनमंडल में इन दिनों हाथियों के कई झुंड अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। सलिहाभाठा क्षेत्र में भोजन और पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण हाथियों के इस दल ने फिलहाल यहीं डेरा जमा रखा है।

हालांकि यह दृश्य जितना मनमोहक है, उतना ही सावधानी बरतने की भी जरूरत है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वनकर्मी हाथियों के दल की ट्रैकिंग कर रहे हैं और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब जाने या उन्हें परेशान करने का प्रयास न करें, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति से बचा जा सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें