ग्वालियर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों ने की दरिंदगी, कॉलेज स्टूडेंट है पीड़िता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों आदित्य भदौरिया और रॉबिन शर्मा ने काम का बहना बनाकर संस्थान में कार्यरत युवती को देर तक रोके रखा और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में शहरभर में सप्लाई होने वाले सामान की पैकिंग और डिलीवरी का काम होता है।

17 सितंबर की शाम युवती को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद वेयरहाउस का चैनल गेट अंदर से बंद कर लिया।

युवती ने विरोध किया, तो अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर मचाने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और दरिंदगी की। शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया।

पढ़ाई के साथ काम करती है पीड़िता

पीड़िता एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करने के लिए वेयरहाउस में काम करती थी। घटना के बाद पीड़िता इस कदर खौफ में थी कि दो दिनों तक गुमसुम और डरी-सहमी रही।

सोमवार को जब परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत और मानसिक तनाव का कारण पूछा, तो वह रो पड़ी और अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी आपबीती सुनाई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें