शहडोल में निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी पुरानी दुकान, मलबे में दबे दो मजदूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल: शहर के बीचोंबीच बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग किनारे स्थित पुरानी दो मंजिला इलेक्ट्रानिक्स दुकान में निर्माण कार्य के दौरान लोहे का गार्डर अचानक टूट गया, जिससे निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

निर्माण कार्य के दौरान अनदेखी

जानकारी के अनुसार भवन काफी पुराना है और अंदर दुकान का संचालन जारी था, इसी बीच भीतर तोड़फोड़ कर नया निर्माण कराया जा रहा था। बताया गया कि ठेकेदार ने पहले ही गार्डर पर ज्यादा भार पड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन काम नहीं रोका गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घायलों की पहचान औढेरा निवासी हीरालाल रैदास और लाला सिंह के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

नगर पालिका ने ढहाया खतरनाक हिस्सा

घटना की सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी से ढहा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें