वीडियो बनाती रही दोस्त, तालाब में डूब गया उसका साथी; उज्जैन में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन। उज्जैन में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक अपनी सहेली के साथ उंडासा तालाब पहुंचा था। यहां पर प्रतिमा विसर्जन करने के बाद वो नहाने तालाब में उतर गया। इस दौरान दोस्त उसका वीडियो बनाती रही। इसी दौरान उसकी आंखों के सामने ही वो पानी के अंदर डूब गया।

पुलिस के अनुसार गोलू उर्फ सागर पुत्र रमेशचंद्र कटारिया गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चार घंटे बाद मिला युवक का शव

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने उसका शव बरामद किया। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त युवक एक टापू पर जाकर बैठ गया था। इसके बाद उसकी सहेली ने आवाज लगाई की तु्म्हारा वीडियो बन रहा है। इस दौरान वो वापस पानी में उतरा और कुछ दूर आकर एक जगह ठहर गया।

इसके बाद वो खुद को बचाने की कोशिश में तेजी से हाथ-पैर चलाने लगा और फिर अचानक डूब गया। घटना के बाद तालाब किनारे मौजूद युवती ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकाला गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें