एक पुलिस अधिकारी ने दूसरे पुलिस अधिकारी को मारी गोली, दोनों आपस में सगे भाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना: लुधियाना के सिविल लाइन इलाके में स्थित उपकार नगर में अवैध निर्माण गिराने गए नगर निगम कर्मचारियों के साथ तैनात पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी हैरानी की बात यह है कि गोली चलाने वाला आरोपी और कोई नहीं पीड़ित का भाई ही है जानकारी के मुताबिक विजय कुमार नामिक पीड़ित असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नगर निगम लुधियाना में तैनात है और उसका भाई जनकराज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पी ए यू थाना में तैनात है और उसने ही अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई विजय कुमार के पेट में दनादन दो गोलियां दाग दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है आरोपी जो कि वारदात के समय भी पुलिस यूनिफॉर्म में था अभी फरार है और उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है अब पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों भाईयों में पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही है.

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें