कुनकुरी में मिली एक युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी के शिवगंगा टाकीज के पास एक युवक की लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस ने लाश को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने मृतक युवक की शिनाख्त करते हुए उसे राकेश तिर्की की लाश बताया। जो कुनकुरी का ही रहने वाला है। कुनकुरी थाना प्रभारी के अनुसार मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की उम्र लगभग 30 साल है और उसके परिजनों के अनुसार मृतक राकेश दो दिन से घर नही गया था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें