देखते ही देखते गायब हो गया पहाड़ का बड़ा हिस्सा……WATCH VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। बारिश का महीना शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक घटनाएं घटित होनें लगी है, कहीं लगातार हो रही बारिश से बाढ़ में लोग अपनी जान गवां रहे है तो कहीं बादल फटने की घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है ओर इन घटनाओं से सड़के भी गायब हो रही है। वहीं हिमांचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही लगातार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही है ।

हिमांचल प्रदेश प्रदेश के कई जिले भारी बारिश की चपेट में है वहीं यहाँ पहाड़ व बादल फटने की घटनाओं में भी जनहानि के साथ साथ बड़े बड़े पुल पुलिया ओर सड़के तबाह हो गई।

आज तो कुल्लू से मनाली जाने वाले रास्ते में भी भारी बारिश से पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया। इस पहाड़ के टूटने से एक सड़क पूरी तरह मलबे के ढेर में बदलकर देखते ही देखते गायब हो गई। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाईल फोन पर कैद किया है। देखिए किस तरह एक बड़ा पहाड़ कुछ सेकेण्ड में गायब हो गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें