रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत छपरीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में खरसिया चौकी पुलिस ने बैंककर्मियों की तत्परता से चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बैक में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर की हुई पहचान हुई थी। पकड़े गए युवक का नाम अमन अग्रवाल बताया जाता है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अमन के घर के बाथरूम से पुलिस ने बैंक से गायब किये गए 50 हजार रूपए बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।









