टिकटॉक स्टार ने बनाए लड़की के आपत्तिजनक वीडियो, धमकी देकर किया रेप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार पर गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। इतना ही नहीं उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने उसे और उसके दो दोस्तों पर भी मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, यह मामला मुंबई के जेजे मार्ग का है, हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेजे मार्ग पुलिस ने 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार और उसके दो दोस्तों पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लड़की के निजी वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़की का दोस्त था, उसने लड़की के निजी वीडियो उस समय बनाए जब लड़की को मालूम नहीं था। उसने लड़की के निजी क्षणों के दौरान कई वीडियो रिकॉर्ड किए, जिसके बारे में लड़की को जानकारी नहीं थी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने संबंध जारी रखने से इनकार किया तो वह वीडियो लीक कर देगा।
जेजे मार्ग के पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि टिकटॉक स्टार और उसके दो दोस्तों के खिलाफ एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की उम्र 16 साल है जबकि लड़की की उम्र 17 साल की है।

फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें