सनसनीखेज वारदात: जमीन के विवाद में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नालंदा में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सनसनीखेज वारदात में चार लोगों की हत्या कर दी गई। गोली लगने से तीन लोग घायल है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में वारदात हुई है। आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।
बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

ग्रामीणों की मानें तो एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। उसमें से भी एक की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें