होटल पुष्पक में नेल्स वर्कशॉप 7 अगस्त को,स्वयं सिद्धम के बैनर तले होगा भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। देश की जानी मानी प्रसिद्ध संस्था स्वयं सिद्धम के बैनर तले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने इस बार नई पहल करने जा रहा है। जिसमें इस आयोजन में शामिल होनें वाली महिलाओं व युवतियों को नेल्स डिजाइन की क्लास दी जाएगी। यह आयोजन 7 अगस्त को होटल पुष्पक में आयोजित होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वयं सिद्धम की जिला प्रमुख बबीता शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त को शहर के पुष्पक होटल में एक दिवसीय नेल्स वर्क शॉप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट पिंकी… महिलाएं नेल्स डिजाइन एकाडमी एंड ब्यूटी सेलून बिलासपुर का रायगढ़ आगमन हो रहा है। उनके द्वारा इस आयोजन में शामिल होनें वाली महिलाओं को आज के बदलते इस आधुनिक युग में नेल्स डिजाइन के नए-नए बेहतरीन नेल्स डिजाइन के गुर सिखाए जाएंगे।

इस भव्य आयोजन को लेकर ब्यूटी जगत से जुड़ी रायगढ़ की महिलाओं एवं युवतियों में उत्सुकता देखी जा रही है। इस आयोजन में शामिल होनें जिले की ब्यूटीशियनांे ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराना भी शुरू कर दिया है।

श्रीमती बबीता शर्मा का यह भी कहना था कि स्वयं सिद्धम का उद्देश्य ही महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत संस्था के द्वारा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचकर उनको अपने साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। आलम यह है कि आज की स्थिति में इस संस्था से जुड़कर महिलाएं व युवतियां अपने पैरों में खड़ा होकर अपना व्यवसाय चला रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें