सीनियर क्रिकेट एवं अंडर 23 का ट्रायल अब 10 को, पहले होगा फिटनेस टेस्ट, फिर ट्रायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अंडर 23 क्रिकेट एवं सीनियर टेस्ट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 10 अगस्त को फिटनेस टेस्ट स्टेडियम में और ट्रायल संस्कार स्कूल कैम्पस के सीमेंट पिच पर होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 23 खिलाडिय़ों एवं सीनियर के सभी मैच अथवा ट्रायल टेस्ट आधार पर होंगे इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट के लिए प्रात: 9:00 बजे रायगढ़ स्टेडियम में खिलाडिय़ों को पहुंचने के लिए कहा गया है। जहाँ फिटनेस जाँच समिति के सदस्य जफर उल्लाह सिद्धिकी व अभिषेक गुप्ता द्वारा खिलाडिय़ों का परीक्षण किया जाएगा। दोपहर को 2:00 बजे से खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी व महेन्द्र साव को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

यह है नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 23 के लिए उम्र की सीमा 1 सितंबर 1998 उम्र सीमा रखी गई है। इसके पूर्व जन्म लेने वाले खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो पायेंगे। सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। राज्यस्तरीय टीम के ट्रायल हेतु 20-20 खिलाडिय़ों को सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। जिसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी। सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्टे्रशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, जिला क्रिकेट संघ कार्यालय शाम 5:00 से 8:00 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें