पार्क एवेन्यू सोसायटी में अनवरत बह रही है भक्ति रस की धारा, श्रावण मास के पावन शिवरात्रि पर महाकाल शिव की रुद्राभिषेक के साथ किया विश्व मंगल की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़- जिले की अग्रणी सामाजिक व प्रतिष्ठित आवासीय कालोनी पार्क एवेन्यू में महिलाओं द्वारा श्रावण मास में निरन्तर भगवान शिव की आराधना के साथ भक्तिरस की धारा बहाई जा रही है।कालोनी परिसर में विराजमान भगवान राधा कृष्ण के मंदिर में जहां वर्ष भर कालोनी की माताओ द्वारा पूजन पाठन के साथ कीर्तन भजन की जाती है वही श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

शक्ति के प्रतीक भगवान महाकाल की आराधना हेतु श्रावण मास को अत्यधिक पवित्र माना जाता है।वैसे तो शिव की आराधना हर माह,हर तिथि में किया जाता है पर धार्मिक मान्यता है कि श्रावण मास में शिवशक्ति के साथ इस धरा में रहते है।इसी मान्यता के आधार पर आज कालोनी की नारी शक्ति ने भगवान शिव को रुद्राभिषेक के साथ पूजते हुए विश्व कल्याण की मंगल कामना किये।इस विशेष अवसर पर कालोनी के प्रतिष्टित परिवार रामेश्वर नट बोल्ट के संचालक मुकेश अग्रवाल सपत्नीक(रंजना अग्रवाल)जजमान रहे वही विधि विधान से पूजन का कार्य मनीष महाराज द्वारा सम्पन्न कराया गया।

शिव की पूजा सदैव फलदायी रही है।पार्क एवेन्यू कालोनी में हर धार्मिक आयोजन को बड़ी ही भक्ति भाव से पूर्ण किया जाता है।आज के पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला वर्ग पिछले एक सप्ताह से प्रयासरत रहे ताकि संपूर्ण कालोनी के।प्रत्येक सदस्य इस पूजा में भाग ले सके और पुण्य के भागी बन सके।


कालोनी की नारीशक्ति श्रीमती निर्मला अग्रवाल,श्रीमती विमला अग्रवाल,श्रीमती कृष्णा,श्रीमती रुक्मणि अग्रवाल,मीना अग्रवाल,सुशीला नहाडिया,विमला वर्मा,शशि अग्रवाल,सरिता अग्रवाल,कविता अग्रवाल(अध्यक्ष महिला विंग)सहित मोहनलाल अग्रवाल,बजरंग बेरीवाल,नटवर अग्रवाल का उपरोक्त पूजन कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रहा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें