Naxal Arrested: बालाघाट में आठ लाख का इनामी नक्सली संदीप गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालघाट, नईदुनिया प्रतिनिधि। बालाघाट पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ लाख के इनामी नक्सली खटिया मोचा दलम के एसीएम संदीप उर्फ लक्खू को गिरफ्तार किया है। जिस पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग 22 अपराध दर्ज है। इस पर दोनों राज्‍यों की पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विदित हो कि बालाघाट जिले में पुलिस द्वारा लगातार नक्‍सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के परिणाम स्‍वरूप पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। इस पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने बालाघाट पुलिस को बधाई दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बालाघाट के बहेला और बिरसा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी नक्सली संदीप कुंजाम पकड़ा गया है। इस पर मध्य प्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस सफलता के लिए बालाघाट पुलिस को बधाई और शुभकामनाएं। सरकार प्रदेश में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार आपरेशन चला रही है और उसे सफलता भी मिल रही है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें