दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर गवाह की गोली मारकर हत्या…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की कोशिश की गई और इसी मामले में गवाह गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे हैं। घटना कैराना इलाके के एक गांव में हुई।
शामली जिले के कैराना इलाके के एक गांव में दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। अब दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। सोमवार सुबह युवती अपनी सहेली के साथ मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को घसीट लिया और जंगल में ले जाने लगे। सहेली ने विरोध करने की कोशिश की फिर भागकर घर पहुंची और मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही युवती की मां और मुकदमे के गवाह अजय मौके पर पहुंचे। यहां आरोपियों ने अजय की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकले। सूचना पर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें