ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में BJP के रंगों में रंगा घोड़ा, मेनका गांधी के NGO ने पुलिस से की शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में शामिल एक घोड़े को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी इस वक्त अलग-अलग राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में एक घोड़े को भारतीय जनता पार्टी के झंडे के रंग में रंग दिया गया। भाजपा के झंडे के रंग में रगे घोड़े की तस्वीरे सामने आने के बाद हंगामा मच गया है।

भाजपा की ही एक सांसद मेनका गांधी की संस्था ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है। NGO के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संयोगितागंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।कार्यकर्ताओं ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।

जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया था। झंडे के रंगों- नारंगी और हरे रंग में रंगा हुआ था। घोड़े की गर्दन पर पार्टी का झंडा भी बांधा हुआ था। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर भी घोड़े की तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बताया जा रहा है कि इस घोड़े का एक वीडियो भी पुलिस को दिया गया है। इस वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें