पानी में यूरिन मिलाकर बेच रहा था गोलगप्पे वाला, हो गया गिरफ्तार…WATCH VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोलगप्पे के शौकीन लोगों के लिए एक बेहद निराश करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गोलगप्पे वाला गोलगप्पे के पानी में यूरिन मिला रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग बुरी तरह भड़क गए और पुलिस ने आखिरकार गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दरअसल, यह घटना असम के गुवाहाटी की है। यहां एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले पर नजर आ रहा है। इस दौरान उसके पीछे एक और शख्स बैठा नजर आ रहा है। इसी बीच गोलगप्पे वाला अपने मग में यूरिन करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद उसे पानी में मिलाते हुए दिख रहा है। मग में यूरिन करने के बाद गोलगप्पे वाले ने उसी का इस्तेमाल उसे परोसने के लिए किया।

 

यह वीडियो किसी ऐसे शख्स ने रिकॉर्ड किया है जिसने पहले भी गोलगप्पे वाले को ऐसा करते देखा है या फिर जब गोलगप्पे वाला मग में यूरिन करने जा रहा था तब उसने गोलगप्पे वाले को देख लिया होगा। इसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया।

 

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग भड़क गए और तुरंत उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और इस गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया। गोलगप्पे वाले ने यह बात स्वीकार कर ली है कि यह उसी का वीडियो है. उससे पूछताछ की जा रही है।

https://twitter.com/Mk817Khan/status/1428697445601484804?s=20

बताया गया है कि यह गोलगप्पे वाला काफी समय से गोलगप्पा बेच रहा है। गोलगप्पे वाला अपना ठेला गुवाहाटी के अठगांव इलाके में लगाता है। फिलहाल अब यह गिरफ्तार हो चुका है लेकिन इसका वीडियो वायरल हो चुका है। यहां देखें वीडियो..

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें