Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फुंडहर चौक में चाकूबाजी का मामला सामने आया था। इस घटना में मामूली विवाद को लेकर रविवार रात इशाक अली नाम के युवक को पांच आरोपितों ने चाकू से घायल कर दिया था। तेलीबांधा पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से पांचों आरोपित फरार थे, जिन्हें मंगलवार को पकड़ने में सफलता मिली है।









