SHOCKING: कुत्ते के पिल्ले को बचाने की कोशिश में 9वीं मंजिल से गिरी 13 साल की मासूम, मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

HOCKINGगाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां 13 साल की बच्ची एक छोटे से कुत्ते के बच्चे को बचाने में खुद की जान गंवा देती है। माता-पिता की इस इकलौती संतान की छोटे से कुत्ते को बचाने के चक्कर में 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। घटना के दौरान कुत्ते का बच्चा भी लड़की के साथ नीचे आ गिरा जिसके बाद डाॅक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

 

गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक आवासीय इमारत की नौवीं मंजिल की छत से अपने पालतू जानवर को बचाने की कोशिश में 13 साल की लड़की कुत्ते के पिल्ले के साथ नीचे आ गिरी जिसके बाद मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। माता-पिता की इकलौती संतान, सातवीं कक्षा छात्रा ज्योत्सना बुधवार को अपने पालतू कुत्ते के साथ छत पर खेल रही थी। अचानक से कुत्ते की गर्दन लोहे की ग्रिल के बीच में फंस गई। ज्योत्सना ने पिल्ला को बचाने की कोशिश की लेकिन वो अपना संतुलन खो बैठी और पालतू जानवर के साथ नीचे जमीन पर आ गिरी।

वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य रहवासियों ने नीचे गिरी लड़की को खून से लथपथ पाया और तुरंत उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के साथ उस पालतू जानवर की भी मौत की पुष्टि की गई है। डीएसपी अंशु जैन ने कहा कि मृतक लड़की के परिवार के अनुरोध के बाद शव परीक्षण नहीं किया गया था। लड़की के पिता ललित मोहन शर्मा एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें