Tokyo Paralympics 2020: भाविना पटेल ने बनाया रिकॉर्ड, टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोक्यो Tokyo Paralympics 2020। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को बड़ी सफलता मिली है। भाविना ने महिलाओं के टेबल टेनिस के क्लास फोर इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और इसी के साथ ऐसा करने वाली भाविना देश की पहली महिला बन गई है। भाविना की सफलता ने एक नया रिकॉर्ड बना है। भाविना ने राउंड ऑफ 16 के मैच नंबर020 में ब्राजील की ओलिविएरा को हराया है। भाविना पटेल ने ये मैच तीसरे गेम में ही जीत लिया। भाविना ने पहला गेम 12-10 से, दूसरा गेम 13-11 से और तीसरे गेम में 11-6 जीता।

मेडल जीतने के करीब पहुंची भाविना

 

 

अब टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाविना पटेल देश के लिए मेडल जीतने के करीब पहुंच गई है। टोक्यो पैरालंपिक में भाविना का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह मेडल भी जीत सकती है। भाविना ने ब्राजील की ओलिविएरा को हराने से पहले ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलेटॉन को 3-1 से हराया था।

भाविना की ये जीत भारत के लिए इसलिए बड़ी

 

 

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में नया इतिहास लिख दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत की कोई पैडलर पैरालंपिक के टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। भाविना पटेल ने ये कमाल ब्राजीलियन पैडलर को हराते हुए किया है। क्वार्टर फाइनल में भाविना का मुकाबला अब वर्ल्ड नंबर 2 पैडलर से है और उन्होंने कहा है कि अब वह अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन देंगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें