कोरोना के बाद अब डेंगू बनी जानलेवा…फिर एक महिला की डेंगू से मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार, 20 दिन के भीतर 3 लोगों की हो चुकी मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बाद डेंगू बुखार एक नई मुसीबत जानलेवा बनकर सामने आ चुकी है। राजधानी रायपुर में डेंगू से 20 दिनों के अंदर तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। तेजी से बढ़ते डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग के सामने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है।

सामने आया है कि समता कॉलोनी निवासी डिम्पल अग्रवाल (43) की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया, उनको बुखार आ रहा था। 19 अगस्त को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स गिर रहा था। बाद में शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि उनकी मौत की असल तारीख का पता नहीं चल पाया है। रायपुर जिले में अभी तक तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। 19 दिन पहले अभनपुर के एक युवक और रायपुर की एक 13 वर्षीय लड़की की डेंगू से मौत हुई थी। प्रदेश भर में डेंगू के 375 मामले सामने आए हैं। उनमें 313 अकेले रायपुर में ही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान चलाने के निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रायपुर में डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने इसके लिए एक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए पानी को इकट्‌ठा होने से रोकना होगा। इसके लिए सभी नागरिकों के सहयोग की भी जरूरत होगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें