जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में जबर्दस्त फायदा हुआ है। रूट करीब छह साल बाद एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। 30 साल के रूट पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत में बल्लेबाजों रैंकिग में पांचवें नंबर पर थे, लेकिन अब तीन टेस्ट मैचों में 507 रन बनाकर उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन को पीछे छोड़कर टॉप स्थान हासिल कर लिया है। रूट लीड्स टेस्ट से पहले बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे, जहां उन्होंने इंग्लैंड की एकमात्र पारी में 121 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट इससे पहले, दिसंबर 2015 में आखिरी बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। वह अब अपने करियर के बेस्ट रेटिंग प्वाइंटस एक प्वाइंट कम 917 अंकों पर हैं। इस बीच, भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कप्तान कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने लीड्स टेस्ट में 19 और 59 की पारियां खेलकर 773 की रेटिंग हासिल की और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले नवंबर 2017 में कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली से आगे निकला था। 2017 में भारत के चेतेश्वर पुजारा दूसरे और कोहली पांचवें पायदान पर थे। ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपनी दूसरी पारी में 91 रन बनाने के बाद पुजारा 15वें स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं रिषभ पंत 12वें नंबर पर मौजूद हैं।
गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह टॉप-10 में भारत के एकलौते गेंदबाज हैं। वह नौवें नंबर पर है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टॉप-5 में वापसी हुई है। लीड्स में चार विकेट लेकर एंडरसन एक स्थान ऊपर पहुंचे हैं। उनके अलावा प्लेयर ऑफ द मैच ओली रॉबिन्सन सात विकेट लेने के बाद नौ पायदान आगे बढ़कर 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रैग ओवर्टन 73वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें