पांच साल पहले की थी लव मैरिज, फिर किसी और पर आया दिल, पति को पता चला तो करवा दी हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरंगाबाद पुलिस ने जीतेश मेहता उर्फ जीतू हत्याकांड का तीसरे दिन ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि जीतू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी प्रभा देवी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, जीतू और प्रभा ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पहले दोनों साथ में पटना रहते थे। शुरुआत के एक-दो साल उनके बीच सब ठीक रहा। इसके बाद प्रभा को पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार हो गया। जीतू को जब इसकी भनक लगी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह प्रभा को लेकर औरंगाबाद आ गया। साथ ही पत्नी को बॉयफ्रेंड से न मिलने की चेतावनी दी।

प्रभा और उसके बॉयफ्रेंड को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद प्रभा ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने एक सुपारी किलर को हत्या के लिए छह लाख रुपए दिए। एडवांस में डेढ़ लाख रुपए देकर प्रभा ने जीतू की हत्या करवा दी। घटना के दिन ही अरवल पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रभा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें