अपने ही लहंगे में फंसकर गिरी दुल्हन, बाद में खुल गया पूरा राज………….पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी में एक दुल्हन के साथ बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई जब शादी के ही दिन दुल्हन अपनी ही ड्रेस में फंस गई और वह गिर गई। दुल्हन को इतनी चोट लगी कि उसके पैर में फैक्चर हो गया। इतना ही नहीं यह सब क्यों हुआ, जब इसकी पोल खुली तो सारा राज सामने आ गया। महिला ने खुद बताया कि उसने इतनी शराब पी रखी थी कि वह खुद को काबू में नहीं कर पाई।

दरअसल, यह मामला इंग्लैंड के बर्नले का है, मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक शादी में खुद दुल्हन का पैर उसके कपड़ों में उलझ गया। यह सब उस समय हुआ जब 40 वर्षीय सैम ने अपने प्रेमी डेव के साथ 7 अगस्त को शादी की। सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए सैम ने बताया कि छोटी सी गलती की वजह से उसकी शादी का दिन बर्बाद हो गया।

दुल्हन ने खुद शादी के दिन खूब शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से वह लड़खड़ा गई और ड्रेस में उलझ गई। यह सब देखकर शादी के रिसेप्शन में आए रिश्तेदार हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान उसके पति को थोड़ा सा शक हुआ। बाद में खुद दुल्हन ने पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि शादी के दिन वह शादी में अपनी मां को याद करके रोने लगी।

उसने बताया बहुत ज्याद रोने की वजह से उसकी शरीर काबू में नहीं थी लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू पाने के लिए उसने शराब पी ली। शादी की पार्टी के बाद जब वो जा रही थी, तो उसकी ड्रेस पैर में फंस गई, जिसकी वजह से वह मुंह के ​बल जमीन पर गिर गई। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। शादी के अगले दिन सुबह जब वह उठी, तो उसका पैर सूजा हुआ था।

फिलहाल एक्सरे करने के बाद पता चला, कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टर ने उसे घर पर आराम करने की सलाह दी है। रिपोर्ट में भी जिक्र है कि महिला के पति उसका काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें