VIDEO: खरगोन के बिस्टान में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, थाने में तोड़फोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिस्टान (नईदुनिया न्यूज)। खरगोन जिले के बिस्टान में आदिवासी युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह बवाल मच गया। ग्रामीणों ने बिस्टान थाने पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया। खरगोन से पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष ने जमकर उत्पात मचाकर बिस्टान थाने में पथराव कर दिया। थाने में मौजूद स्टाफ कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। इस घटना में पुलिस जवान भी घायल हुए। इसके बाद पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व झगड़ी घाट पर लूट के मामले में पुलिस ने ग्राम खेरकुण्डी से 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। News Updating…

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें