जयरामनगर-लटीया खण्ड में ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य के फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर एवं लटिया स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 09 से 11 सितम्बर, 2021 तक किया जायेगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
देरी से रवाना होने वाली गाडियां :-
1. दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को गाडी संख्या 08239 गेवरा रोड–इतवारी स्पेशल इतवारी से एक घंटे देरी से रवाना होगी ।
2. दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को गाडी संख्या 08261 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल गोंदिया से 02 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
नियत्रित होने वाली गाड़ी :-
1. दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को गाडी संख्या 02101 कुर्ला–हावड़ा ज्ञानेश्वेरी स्पेशल ट्रेन नागपुर एवं बिलासपुर के बीच 45 मिनिट नियत्रित की जाएगी ।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें