Gwalior Accident News: ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटर पर सवार युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Accident News: ग्वालियर (नप्र)। तानसेन मकबरे से आगे रविवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटर पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। सबसे बड़ा सवाल है कि जहां हादसा हुआ है, वहां दिनभर भीड़ रहती है फिर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से कैसे भाग गया। किलागेट थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीआइ दीपक यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

हजीरा निवासी देवेंद्र उर्फ देवू पुत्र रामसेवक गुर्जर निवासी किलागेट की तरफ से हजीरा चौराहे आ रहा था। तानसेन मकबरे के पास वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह जमीन पर गिर गया और उसके पेट से पहिया निकल गया। युवक को कुचलने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोग घायलावस्था में युवक को सिविल अस्पताल ले गए।हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जेएएच रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के साथ ही युवक की मौत हो गई। किलागेट थाना पुलिस ने दोपहर को ही युवक के शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की तलाश कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट आकर घायल हुए युवक की मौत

 

थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित चौहान प्याऊ के पास चार सितंबर की रात को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए चिंटू पुत्र हल्के अहिरवार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाटीपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें