इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान में सवार होने पहुंचा यात्री निकला कोरोना पाजिटिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Airport Indore News। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह दुबई जाने के लिए पहुंचा एक यात्री कोरोना पाजिटिव निकल गया है जबकि उसके पास 48 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट थी। युवक में कोई लक्षण भी नहीं थे। इसके बाद उसे राधास्वामी कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।

प्रबंधन सूत्रों के अनुसार सुबह पहुंचे इस 22 वर्षीय यात्री की नियमानुसार आरटीपीसीआर जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसके पास मौजूद 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो युवक ने दोबारा जांच करने के लिए कहा लेेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे अपने साथ ही ले गई। उसे राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को इस महीने की तीसरी उड़ान रवाना हुई है। जिसमें इंदौर से 132 यात्री सवार हुए है। इसमें से 117 व्यस्क यात्रियों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें से एक पाजिटिव निकला है।

अगली उड़ान भी बुक

 

 

जानकारी के अनुसार अगले बुधवार को जाने वाली इस उड़ान की अधिकांश सीटें फुल हो गई है जबकि उपलब्ध सीटों का किराया भी बढ़ गया है। 22 सितंबर को इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान का किराया बढ़कर करीब 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है। जबकि वापसी में यह किराया काफी कम होकर नौ हजार तक ही है। इंदौर से जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से एयरलाइंस किराया बढ़ा रही है। इस उड़ान को पूर्व की तरह सप्ताह में तीन दिन करने की मांग की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें