Ban on Firecrackers: दिल्ली में पटाखों के भंडारण और बिक्री पर बैन, दीपावली से पहले बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली Ban on Firecrackers in Delhi । राजधानी दिल्ली में दीपावली से पहले ही केजरीवाल सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बीते 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

बीते साल व्यापारियों को हुआ था भारी घाटा

 

 

साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी साफ कहा कि बीते साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।

वहीं दिल्ली सरकार के इस फैसले पर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले का विरोध भी करते दिख रहे हैं, वहीं कुछ लोग समर्थन भी कर रहे हैं। एक यूजर मुक्कदम खान ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर लिखा कि दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों पर उड़ रही धूल में इन लोगों को प्रदूषण नहीं दिखता है। त्योहारों के टाइम ही प्रदूषण याद आता है मुसलमानों को ईद नहीं मनाने दी और अब हिंदू भाइयों को दिवाली मत मनाने दो। जनता तंग आ चुकी है तुम्हारी नाकामियों से।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें