Road Accident in Bilaspur: बाइक सवार युवक के ऊपर से निकल गई अनियंत्रित कार, युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर।Road Accident in Bilaspur: चकरभाठा के नयापारा चौक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार युवक के ऊपर से निकल गई। इससे युवक बाल-बाल बच गया। हालाकि घायल युवक को चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मस्तूरी के नेतानगर निवासी रिषभ तिवारी पिता देवेंद्र तिवारी बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे दुकान के काम से वह अपने मामा कमल किशोर पांडेय के घर चकरभाठा आया था। रात में वह काली ढाबा खाना खाने गया था। युवक बाइक में सवार था। रात करीब 1:50 बजे वह अपने मामा के लिए खाना लेकर चकरभाठा जाने के लिए निकला था। अभी बाइक सवार रिषभ नयापारा चौक में पहुंचा था।

उसी समय रायपुर तरफ से स्वीफ्ट कार तेज रपतार से आ रही थी। अनियंत्रित कार ने रिषभ को ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक से गिर गया। इस बीच कार उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में रिषभ के पैर, पेट, कंधें में चोटें आई। हालाकि, इस गंभीर हादसे में वह बाल बाल बच गया। इस बीच रिषभ बेहोश पड़ा रहा। होश आने पर उन्होंने मामा के बेटे पंकज पांडेय को फोन कर सूचना दी।

खबर मिलते ही पंकज अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा। फिर आहत रिषभ को इलाज के लिए नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद रिषभ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित चालक की पतासाजी कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें