कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में एक कुत्ते को पीट-पीटकर जान से मारे जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में विजयनगर थाने में पीपल फॉर एनिमल संस्था की अध्यक्ष ने एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 19 सितंबर की सुबह करीब सात बजे की है। वीडियो में दिख रहा है कि विजयनगर सेक्टर-11 में एक मकान के बाहर कुत्ता बैठा हुआ है। महिला के घर का दरवाजा एक पेड़ की आड़ में है। उसने पहले अपने घर के लोहे के गेट से इस कुत्ते को मारा और उसके बाद कई बार जोर-जोर से लात मारती रही।

वीडियो देखने से प्रथम दृष्टया तो ऐसा ही लग रहा है कि दरवाजे से चोट लगने के कारण कुत्ता इतना चोटिल हो गया था कि वह उठने की स्थिति में भी नहीं था। वहीं, विजयनगर के एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि कुत्ता पहले से ही उनके गेट पर मरणासन्न हालात में पड़ा हुआ था। उन्होंने सिर्फ पैर से धकेल कर कुत्ते को गेट के सामने से हटाया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप से पहले की फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें