वन अधिकार पट्टे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, इंदिरा आवास योजना से हो रहे वंचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. लैलूंगा क्षेत्र के जमईजोर भदरापारा जामढोड़ी वार्ड क्र. 15 वासियों ने आज जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन के माध्यम से वन अधिकार पट्टा दिलाए जाने की मांग की है। इन ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया है कि कई सालों से वे इन इलाकों में घर बनाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं लेकिन उन्हें शासन के नियमानुसार वन अधिकार का पट्टा नही दिया गया है।
लगातार आवेदनों के बाद भी वन अधिकार पट्टा नही मिलने से सभी को इस बात का डर है कि उन्हें कभी भी यहां से बेदखल करके घर बार से वंचित किया जा सकता है। इस इलाके में 185 से भी अधिक मकान है और 350 वोटर हैं और कुछ जमीन सिंचित है जिसमें खेती की जा रही है। जिसका पानी टैक्स एवं मकान टैक्स हर साल पटाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास बनने में नगर पंचायत लैलूंगा के लिस्ट में लगभग सभी का नाम आ गया है जिससे जमीन का कोई दस्तावेज व पट्टा नही होनंे के कारण पटवारी द्वारा जमीन का चौहद्दी नही दिया जा रहा है। इसी कारण किसी का घर नही बन पा रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर वन अधिकार पट्टा दिलाए जाने की मांग की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें