ऋषित ने अंडर 8 वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन, नौ चक्रों में मिला 5.5 अंक, 16 देशों के 136 खिलाड़ी हुए थे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. प्रदेश के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी ऋषित अग्रवाल रायगढ़ ने अंडर-8 आयु समूह में वेस्टर्न एशिया यूथ चौंपियनशिप के खेले गए नौ चक्रों में 5.5 अंक हासिल कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है।

इस स्पर्धा में 16 देशों से 136 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें ऋषित ने 36 वां स्थान हासिल किया है। ऋषित के इस प्रदर्शन से निश्चित ही छत्तीसगढ़ अंचल से न सिर्फ नवोदित खिलाड़ी प्रेरित होंगे बल्कि ऋषित का आत्मविश्वास व मनोबल भी इस स्पर्धा से बढ़ा होगा। ऋषित को अपने खेल में और निखार लाने की आवश्यकता है।

 

इसी तरह से रुचि, लगन और जुनून बरकरार रहा तो आने वाले दिनों में हमें एक बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा ऋषित अग्रवाल के प्रतिभा से प्रभावित होकर रायगढ़ अग्रवाल समाज के ओर से अग्रसेन जयंती समारोह में पुरुस्कार देकर सम्मानित किए जाने का निर्णय अध्यक्ष सुरेश गोयल ने लिया है।

रायगढ़ जिले शतरंज संघ अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने रायगढ़ में शतरंज खिलाड़ियों को खेल और कोचिंग की व्यवस्था के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है जिसमे स्टेट और नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन के लिए प्रदेश से चर्चा चल रहा है। संघ के विस्तार और बॉडी गठन के लिए शीघ्र बैठक किया जाना है। संघ के पदाधिकारी अशोक पटेल ,अबरार हुसैन, राजेन्द्र पांडेय, विष्णु अग्रवाल, मुकेश दुबे, प्रदीप चौबे, दिलीप नामदेव ,रमेश पाणी, कार्तिकेश्वर, इंदीवर, अनिल प्रधान सहित सभी सदस्यों ने हर्षित को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें