AssamHorror: अतिक्रमण मुहिम के दौरान हिंसा, 2 की मौत, शव के साथ बर्बरता करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#AssamHorror: असम के दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी इलाके में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस की रहवासियों से झड़प हो गई। दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक कैमरामैन एक प्रदर्शनकारी के शव के साथ बर्बरता कर रहा है। कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस की गोलीबारी से हुई है। मामले में कांग्रेस ने राजनीति शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। कांग्रेस का आरोप है कि जब से हिमंता बिस्व सरमा मुख्यमंत्री बने हैं, पुलिस अराजक हो गई है। सुशांत बिस्वा सरमा, एसपी दरांग के मुताबिक, लोगों ने पथराव किया और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फोटोग्राफर के वीडियो के बारे में एसपी ने कहा कि वह इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने दो नागरिकों की मौत और पुलिस कर्मियों सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की जांच करने का फैसला किया है। जांच गुवाहाटी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी गोलियां चलाते भी दिखे। मौके से आए वीडियो में एक शख्स को आक्रामक मुद्रा में लाठियों के साथ पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। सोमवार से इलाके में तनाव का माहौल है क्योंकि 800 परिवारों को बेदखल कर दिया गया है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें