Rewa Accident : रीवा में ट्रक की टक्‍कर से महिला घायल, नाराज लोगों ने चालक को ट्रक से बांधकर पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। सड़क के किनारे जा रही महिला को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पार्वती कोल निवासी करहिया को एम्बुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। घटना शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत करहिया मंडी मार्ग की है। जहां दुर्घटना के बाद मौके पर लोगोंं की भारी भीड़ जमा हो गई। इंटरनेट मीडिया में इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वाहन में की तोड़फोड़: दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और ट्रक चालक को न सिर्फ अपने कब्जे ले लिया बल्कि वाहन में तोड़फोड भी की है। इतना ही नही करहिया मार्ग में लोगो ने चक्काजाम भी लगा दिया था। जिससे सड़क का आवागमन प्रभावित हो गया।

दुर्घटना एवं बढ़ते विवाद की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए ट्रक चालक को अपनी सुरक्षा में लेने के साथ ही ट्रक को जब्त करके थाना ले गई है। वही दुर्घटना मामले में जांच कर्रवाई कर रही है। Updating…

दुर्घटना में महिला घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की है साथी ट्रक चालक के साथ मारपीट भी की है मामले की जांच की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें