Indore Dubai Flight: दुबई एक्सपो एक अक्टूबर से, इंदौर से जाएंगे 10 हजार यात्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवीन यादव, इंदौर Indore Dubai Flight। विश्व के 190 देशों की भागीदारी के साथ 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे दुबई एक्सपो को लेकर शहर के लोगों में भी विशेष उत्साह है। 6 माह चलने वाले इस आयोजन में इंदौर से ही करीब 10 हजार यात्री जा सकते हैं। इससे टिकट-होटल पैकेज मिलाकर करीब पचास करोड़ का बिजनेस होने की उम्मीद है। उधर, दुबई में रहने वाले इंदौरी भी इसके लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। इंदौर से इसी माह दुबई उड़ान दोबारा शुरू हुई है जिसमें बंपर बुकिंग मिल रही है। इकोनामीक्लास की सीटों का किराया 43 हजार रुपये तो बिजनेस क्लास का किराया 60,500 रुपये तक पहुंच चुका है।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि एक्सपो के चलते दुबई के लिए काफी बुकिंग आ रही है। अकेले इंदौर और आसपास के जिलों से करीब 10 हजार से ज्यादा लोग दुबई जाएंगे। वहींदुबई सरकार द्वारा वीजा नियमों में दी गई छूट से भी पर्यटक बढ़ेंगे।

दिसंबर में मौसम सबसे बढ़िया

दुबई में रहने वाले निलेश जैन ने बताया कि इस बार एक्सपो में हर देश ने अपने पैवेलियन बनाए हैं। भारत ने भी 500 करोड़ रुपये लगाए हैं। इसमें हर राज्य अपनी भागीदारी कर रहा है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें मध्यप्रदेश का नंबर दिसंबर में आएगा। तब दुबई का मौसम सबसे बढ़िया रहता है। यह हमारे लिए अच्छी बात है। इंदौर से आने वाले लोगों के लिए हम विशेष इंतजाम कर रहे हैं। भारत अभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात भी अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इससे यह एक्सपो खास हो गया है।

ऐसे समझें ट्रैवल सेक्टर के बिजनेस को

25 हजार रु. औसत प्रति व्यक्ति आने-जाने का किराया

25 हजार रुपये बजट होटल में 3 रातें और चार दिन खाने ठहरने और घूमने का शुल्क

50 हजार रुपये होगा प्रति व्यक्ति का औसतन खर्च

6 माह में ही इंदौर से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस हो जाएगा।

यह है दुबई एक्सपो

दुनिया के 191 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए शहर से बाहर विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर देश अपनी संस्कृति, शिक्षा, मनोरंजन, कला, भोजन, तकनीक, खेल आदि का प्रदर्शन यहां करेगा। भविष्य में आने वाली तकनीकों की प्रदर्शनी भी यहां लगाई जा रही है। भारत से करीब 4 करोड़ लोगों के अगले 6 माह में दुबई जाने की उम्मीद है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें