युवक को दोस्त की पत्नी से हो गया था प्यार और फिर……शराब में…………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। रायपुर शहर से लगे मंदिर हसौद इलाके में एक शख्स ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। ये कत्ल अवैध संबंध की वजह से किया गया है। आरोपी का मारे गए युवक की पत्नी से अवैध संबंध था। दोनों के बीच इश्क इस कदर पनपा कि एक दूसरे का साथ पाने के लिए दोस्त की ही हत्या कर दी। आरोपी ने बुधवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। मंदिर हसौद इलाके की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार की रात मंदिर हसौद थाने की पुलिस को चंदखुरी के कोल्हान नाला के पास एक लाश पड़ी होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक का नाम द्रोण सेन है। 32 साल का द्रोण चंदखुरी बस्ती का रहने वाला था, यहीं एक सैलून चलाया करता था।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/in-one-sided-love-the-young-man-committed-a-horrific-incident-read-full-news/

रात में ही पुलिस की टीम एक्टिव होकर आसपास के इलाकों में तलाशी लेती रही। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव का ही रहने वाले पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, फिर उसने अपने ही दोस्त के कत्ल करने की बात बताई और वजह जानकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।

 

https://samachardoot.in/2021/09/30/kept-hostage-for-two-days-demanded-a-fine-of-15-thousand-in-the-village-if-not-given-read-full-news/

पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच संबंध हो गए थे। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। शादीशुदा होने के बावजूद द्रोण सेन की पत्नी भी पुनीत के लिए कभी पकवान बनाती तो कभी उसे तोहफे देती थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था।

30 साल का पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से अपनी बातों में उलझाकर बुधवार रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। द्रोण को शराब की लत थी वो भी पुनीत को इंकार नहीं कर सका और उसके साथ कोल्हान नाला के पास चला गया। वहां दोनों ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया।

बातों-बातों में इसी शराब को द्रोण को पिला भी दिया। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था। अब पुलिस इस मामले में पुलिस पुनीत का बयान लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें