दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन, जिला चिकित्सालय रायगढ़ का नवीन भवन निर्माण हेतु भेजा जा रहा प्रस्ताव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ मेकाहारा से संबद्ध जर्जर जिला अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरने से मरीज के परिजन चोटिल हो जाने की घटना की खबर आने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने जिला चिकित्सालय के लिए नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ को चिकित्सा महाविद्यालय के संत बाबा गुरू घासीदास स्मृति चिकित्सालय भवन में स्थानांतरित करना प्रक्रियाधीन है। वर्तमान भवन का कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग रायगढ़ के द्वारा निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय हेतु नवीन भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अटल नगर नवा, रायपुर को भेजा जा रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें