अंधविश्वास और जादू टोना के शक में हो गई पति पत्नी की हत्या……….पढिए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहने को तो दुनिया काफी आगे बढ़ चुकी है। लेकिन अंधविश्वास और जादू-टोने का चक्कर अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जादू-टोने के चक्कर में तमाम लोगों की जान चली जा रही है। अब ऐसा ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ में जहां, जादू-टोना के फेर में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई।

आरोपी महिला ने किया आत्मसमर्पण
मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। यहां पर एक महिला ने बेहद निर्ममता से इस घटना को अंजाम दिया। इस अपराध के बाद आरोपी महिला ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि सन्ना थाना अन्तर्गत ग्राम डोभ में मंगलवार शाम यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अन्धविश्वास को लेकर यह मामला सामने आया है।

घटना से पहले हुई थी कहासुनी
फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। श्री अग्रवाल ने बताया कि मृतक मघनूराम और उसकी पत्नी गंगोत्री बाई कल आरोपी महिला के घर आए हुए थे। इस दौरान वहां पर मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से घातक वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें