मंत्री टी एस बाबा फर्जी लेटर मामले में सोशल मीडिया समाचार पत्रों में जोगी कांग्रेस के नाम को जबरन कांग्रेसियों के द्वारा बदनाम किया जा रहा है दिनेश केसरी ना तो जोगी कांग्रेस का कार्यकर्ता है ना ही सदस्य है । पूरे खरसिया विधानसभा को मालूम है की दिनेश केसरी बचपन से कांग्रेस का कट्टर कार्यकर्त्ता है लेकिन कांग्रेस में एक कहावत है की अगर कोई कांग्रेसियों कभी किसी भी अपराध में फस जाए तो पार्टी की बदनामी के डर से उस कार्यकर्ता को पहचानें से इंकार कर देते है ।
पूरे प्रदेश में दिन प्रतिदिन जब से भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनी है बेरोजगारों की बाड़ आ गई है नोकरी जमीन घर तबादला दिलाने कराने के नाम से कांग्रेसियों के द्वारा जो नोकरी में है और जो बेरोजगार लोग है उनकी मजबूरी का फायदा उठा कर मंत्री तक अपनी सीधे पहुंच बता कर मोटी रकम ठगी की जा रही है खरसिया फर्जी लेटर मामले में कई कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं का नाम हो सकता है जिनको खरसिया पुलिस बचा रही है ।
https://samachardoot.in/2021/10/01/two-people-arrested-in-ts-babas-fake-letter-case-police-investigation-continues-one-of-the-two-caught-is-likely-to-be-related-to-jogi-congress/
अभी हाल ही में कोरबा में ठगी 420 का मामला सामने आया था जिसमें कोरबा के जिला इंटक के अध्यक्ष विकास सिंह के नाम पर कोरबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था जिसे आरोपी को कोरबा पुलिस आज तक फरार बता रही है । रायपुर बिलासपुर दुर्ग धमतरी जांजगीर जगदलपुर रायगढ़ के धर्मजयगड़ में बेरोजगारों से कांग्रेसियों के द्वारा ठगी करने का कई मामले उजागर हो चुके है प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है इस लिऐ कई कांग्रेसी आदमी की मजबूरी मौके का फायदा उठा कर पैसे कमाने का जरिया बना कर लूटने में लगे है कांग्रेसी पूरे पदेश में ठगी कर रहें है ।
बेरोजगारी को खतम करने के बजाय उल्टा मजबूर सीधे साधे बेरोजगारों लोगों को कांग्रेसी लूटने में लगे है टी एस बाबा फर्जी लेटर मामले में और भी खरसिया कांग्रेस कुछ लोग शामिल हो सकते है शहर में चर्चा है लोग भी चाहते है की खरसिया जोगी कांग्रेस भी खरसिया पुलिस से मांग करती है की बाकी कांग्रेसियों के भी नाम और चेहरे खरसिया पुलिस को उजागर करना चाहीए क्योंकि मामला प्रदेश के एक बड़े मंत्री का है जिसकी उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच करें सरकार और जो भी कांग्रेसी इस फर्जी लेटर मामले में दोषी है उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही हो ताकि पीड़ित किसी भी वेक्क्ती को न्याय मिल सकें।








