पहले की फेसबुक से दोस्ती और नंबर लेकर करने लगा बात, फिर जो किया………….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करने के बाद युवती को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र से संबंधित है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में युवती और पत्थलगांव के युवक जानकीनाथ पैकरा की फेसबुक से दोस्ती हुई। उसके बाद जानकीनाथ पैकरा युवती का मोबाईल नम्बर लेकर उससे बातचीत करने लगा। दिसम्बर 2020 को जानकीनाथ युवती से शादी का प्रस्ताव रखकर मिलने के लिये बोला और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

https://samachardoot.in/2021/10/04/four-people-died-in-a-road-accident-this-is-how-the-accident-happened-read-full-news/

कुछ दिनों बाद जानकीनाथ युवती को अपने साथ पत्थलगांव ले गया जहां उसे पत्नी की तरह रखा था। कई महीनों तक साथ रहने के बाद आरोपी जानकीनाथ 07 सितंबर को युवती से झगड़ा कर उसे घर से निकाल दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/04/up-government-wrote-a-letter-to-lucknow-airport-do-not-allow-landing-of-bhupesh-baghel-and-randhawas-plane/

पीड़िता द्वारा पत्थलगांव थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, थाना पत्थलगांव से अपराध डायरी प्राप्त होने पर थाना लैलूंगा में आरोपी जानकी नाथ पैकरा पिता धर्मसाय पैकरा उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थलगांव के विरुद्ध धारा 376,313 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/04/the-bird-collided-with-the-plane-and-caught-fire-then-the-pilot-showed-understanding-read-full-news/

आरोपी की पतासाजी में लैलूंगा पुलिस पत्थलगांव रवाना हुई थी, आरोपी अपने घर से फरार है मुखबीर लगाए गए हैं शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

https://samachardoot.in/2021/10/04/couple-made-obscene-photo-in-front-of-church-and-then-police-did-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें