रायगढ़। जिले के भूपेदवपुर थाना क्षेत्र में खेत से काम करके लौट रही महिला से अनाचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि 30 सितंबर की दोपहर करीब 01 बजे खेत से काम कर घर आ रही थी, रास्ते में हेमंत राठिया अकेली पाकर बलपूर्वक खींचते हुये पास के झाड़ियों में ले गया और बलात संभोग किया।
युवती ने बताया कि आरोपी हेमंत राठिया घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। महिला के घरवाले उसे रोता देख पूछताछ करने पर महिला घटना बताई, लोकलाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
परिवार में सलाह मशवरा होकर आरोपी पर सख्त कार्यवाही कराने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, भूपदेवपुर पुलिस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है, शीघ्र आरोपी को रिमांड पर भेजा जाएगा।









