जंगली जानवरों को देखकर लोग बेहद खुश होते हैं। लेकिन ऐसे जानवर अक्सर जंगलों में या चिड़ियाघर में इनके लिए मुकम्मल की गई जगहों पर ही देखें जाते हैं। मगर क्या हो अगर आप ऐसे ही किसी खतरनाक जानवर को किसी पब्लिक टॉयलेट में देखें। जाहिर है कि आप हैरान हो जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में जंगल के राजा शेर को एक पब्लिक टॉयलेट से निकलते हुए देखा जा रहा है।
यह वीडियो जंगल सफारी के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें जंगल के राजा को सार्वजनिक शौचालय से बाहर निकलते हुए देखा गया। इंटरनेट पर यह वीडियो देख लोग खूब हैरान हो रहे हैं और कुछ लोग इस वीडियो के मजे ले रहे हैं। रिकॉर्डिंग एक चलती कार से की गई है। जैसे ही कार एक सार्वजनिक शौचालय के पास पहुँचती है, देखा जाता है कि शेर को टॉयलेट के दरवाजे से बाहर निकल रहा है।
Loo is not always safe & reliver for humans, sometime it can be used by others too…@susantananda3 @ParveenKaswan @PraveenIFShere @Saket_Badola pic.twitter.com/MNs9pwCycC
— WildLense® Eco Foundation 🇮🇳 (@WildLense_India) October 2, 2021
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया, “वॉशरूम सिर्फ इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं, कभी-कभी दूसरे लोग भी इसे एस्तेमाल कर सकते हैं”
https://samachardoot.in/2021/10/04/forcibly-dragged-the-girl-back-home-after-working-from-the-farm-and-then-read-full-news/
वीडियो को अब तक 13,700 से अधिक बार देखा जा चुका है और कई लाइक्स मिल चुके हैं। जहां कई लोग सार्वजनिक शौचालय में एक जानवर की असामान्य उपस्थिति पर हैरान थे, तो वहीं अन्य ने लोगों ने कहा कि जंगल सफारी के दौरान वे किसी भी प्रकार के सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने से परहेज करेंगे।
https://samachardoot.in/2021/10/05/mark-zuckerberg-lost-rs-45555-crore-in-one-day-due-to-facebook-whatsapp-and-instagram-being-down/








